फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मोटर ड्राइविंग स्कूल के लिए 30 कमरों का बनेगा हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार में नए आरटीओ के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। मोटर ड्राइविंग स्कूल के लिए हॉस्टल बनेगा और साथ ही पार्किंग से राजस्व वसूलने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

गौलापार में आरटीओ बनाए जाने पर शासन की ओर से मुहर लगाई जा चुकी है। सोमवार को आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने मौका मुआयना किया। परिवहन विभाग से जानकारी मिली कि मोटर ड्राइविंग स्कूल में 30 कमरों का हॉस्टल भी बनेगा। मुख्य दरवाजे के सामने आरटीओ भवन होगा। इसके दोनों ओर मोटर ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रेक और मोटर ड्राइविंग स्कूल बनाया जाएगा। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि गौलापार में आरटीओ निर्माण की डीपीआर बनाई जा रही है। इसमें जरूरी संशोधन किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें