फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निगम में रोजाना दर्ज हो रहीं स्ट्रीट लाइट खराब होने की 30-35 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर निगम में इससे संबंधित 30 से 35 शिकायतें रोजाना दर्ज हो रही हैं। नगर निगम के 60 वार्डों में से 52 वार्डों में स्ट्रीट लाइट के रखरखाव का जिम्मा एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) को सौंपा गया है। शेष आठ वार्डों का जिम्मा एक अन्य ठेकेदार के पास है। निगम अधिकारियों के मुताबिक अलग-अलग वार्डों से स्ट्रीट लाइट से संबंधित हर दिन लगभग 30-35 शिकायतें दर्ज होती हैं। निगम तीन दिन में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने का दावा करता है लेकिन कई बार स्ट्रीट लाइटें ठीक होने में कई कई दिन लग जाते हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम के मार्ग प्रकाश निरीक्षक डूंगर सिंह परमार का कहना है कि स्ट्रीट लाइट खराब होने की सूचना मिलने के बाद तत्काल ठेकेदार अपने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर लाइटों को ठीक कराता है। निगम का प्रयास रहता है कि जल्द से जल्द लाइटों को ठीक करा दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें