फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 -15 सालों में 26 फरवरी सबसे गर्म रही

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। फरवरी महीना लगातार गर्म होता जा रहा है। पिछले 10-15 सालों में इस वर्ष 26 फरवरी का दिन सबसे गर्म रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़कर 31.3 पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो पिछले दस सालों में 26 फरवरी को सबसे अधिक है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान भी नौ डिग्री बढ़कर 23 और न्यूनतम 7.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार 15 सालों में सबसे ज्यादा तापमान रहा। अभी आगे और बढ़ेगा। इधर, देहरादून मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की, मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें