हल्द्वानी। लोहाघाट-पिथौरागढ़ की 132 केवी की बिजली लाइन पर कार्य के चलते शुक्रवार को गौलापार क्षेत्र में सात घंटे बिजली गुल रही। इससे 25 हजार से अधिक ग्रामीण प्रभावित रहे। सुबह कमलुवागांजा क्षेत्र में भी बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिटकुल की ओर से किए जा रहे विद्युतीकरण कार्य के चलते रानीबाग बिजलीघर, सुभाषनगर बिजलीघर, गौलापार बिजलीघर और धौलाखेड़ा बिजलीघर का शटडाउन शेड्यूल तय किया गया था। पिटकुल को लोहाघाट में लाइन में द्वितीय सर्किट के तार खींचने का काम करना है। एसडीओ यूके भास्कर ने बताया कि केवल गौलापार बिजलीघर से जुड़े गांवों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। संवाद