गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट के प्राथमिक विद्यालयों में 25 शिक्षकों की तैनाती शिक्षा विभाग की ओर से जल्द की जा रही है। जिला प्राथमिक शिक्षाधिकारी एचबी चंद ने बताया कि बेतालघाट के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में 25 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।