फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोरगलिया पीएचसी में 24 घंटे प्रसव सेवा शुरू

Sat, 18 Apr 2026 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी पंत ने स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। अब पीएचसी में 24 घंटे प्रसव सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। केंद्र को प्रसव केंद्र के रूप में विकसित कर तीन नर्सिंग अधिकारी व दो एएनएम नियुक्त की गई हैं। शिविर में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने टीबी, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि जांचों के साथ निशुल्क दवाएं भी बांटीं। डॉ. पंत ने संस्थागत प्रसव, समय पर टीकाकरण और जननी सुरक्षा जैसी योजनाओं की जानकारी पर जोर दिया। उन्होंने टीबी एवं एनसीडी स्क्रीनिंग को बढ़ावा देने हेतु क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें