हल्दूचौड़। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में ब्लॉक स्तरीय बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हल्द्वानी ब्लॉक के 12 संकुलों के अंडर-19, अंडर 17 और अंडर 14 आयु वर्ग की 23 टीमों में कुल 276 बालिकाओं ने कबड्डी में भाग लिया।
सोमवार को हल्दूचौड़ स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बालिका वर्ग की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता प्रधानाचार्य गनपत सिंह सेंगर के निर्देशन में हुई। प्रतियोगिता में अंडर-19 की आठ, अंडर-17 की आठ और अंडर-14 की सात टीमों ने हिस्सा लिया। ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रत्येक संकुल से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालिकाओं का चयन कर जिला स्तरीय टीम तैयार की गई। इस दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक हरीश उपाध्याय, ब्लॉक सह समन्वयक डीएन त्रिपाठी, संकुल खेल समन्वयक प्रदीप सिंह कार्की, संकुल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट, ललित फर्त्याल, हरगोविंद पाठक, शिवेंद्र सिंह, निर्मला भट्ट, उद्घोषक दिनेश जोशी आदि थे।