फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने पर 23 कर्मचारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। 18 अप्रैल को नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया के छापे के दौरान नगर निगम कार्यालय से गायब 23 कर्मचारियों को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाई है। साथ ही औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसके बाद भी कई कर्मचारी ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। 18 अप्रैल को नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने चार बजे निगम कार्यालय में छापा मारा था। इस दौरान 23 कर्मचारी अपने पटल से अनुपस्थित पाए गए। सोमवार को नगर आयुक्त ने इन कर्मचारियों को नोटिस भेजा है। अगर नोटिस में कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है, तो एक दिन के वेतन काटा जा सकता है।
विज्ञापन


नगर निगम : अनुपस्थित 23 कर्मचारियों को भेजा नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें