हल्द्वानी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में कक्षा छह में प्रवेश के लिए दो अप्रैल को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होगा। इसके लिए शनिवार 23 मार्च से स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय से फार्म मिलेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि कॉलेज में बालकों के लिए एथलेटिक्स, फुटबाल, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, जूडो, टेबल टेनिस, निशानेबाजी में प्रवेश दिया जाएगा। बताया कि खिलाड़ी कक्षा छह में प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ी की उम्र 12 वर्ष से कम होनी चाहिए। ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए आज से मिलेगा फार्म