फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पत्नी और बेटियों को खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतारने के आरोपी चंद्रशेखर को राजस्व पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पटवारी हेम पलड़िया ने बताया 20 और 21 जनवरी को देवनगर-अलचौना के खाई से जंगलियागांव के सिमलखा निवासी विमला देवी, उमा और रेनू के शव मिले थे। इस मामले में राजस्व और रेगुलर पुलिस ने चंद्रशेखर को उसके किराए के मकान हरीनगर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने के शक पर तीनों को मारने की बात कबूली थी। उसे 26 जनवरी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। वहीं राजस्व पुलिस सास पुष्पा देवी और देवर बंशीधर से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
पत्नी और बेटियों को खाई में धक्का देकर उतारा था मौत के घाट
राजस्व पुलिस करेगी सास और देवर से पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें