फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर की 13 किमी लंबी बनेगी चहारदीवारी, बजट जारी

विज्ञापन
dehradun zoo
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला पार में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर की 13 किमी लंबी चहारदीवारी का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। चिड़ियाघर निदेशक व पश्चिमी वृत्त वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते के अनुसार प्रस्तावित चिड़ियाघर करीब चार सौ हेक्टेयर में बनना है, जिसकी 13 किमी लंबी चहारदीवारी बनेगी। चहारदीवारी का निर्माण कार्य सेंट्रल जू अथारिटी के नियमों और मानकों के अनुसार चल रहा है। इस काम के लिए शासन ने तीन करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है। इससे काम में और गति मिलेगी। इसके अलावा चिड़ियाघर को विकसित करने का अन्य काम भी समानांतर चल रहा है। कृत्रिम झील का काम करीब पूरा हो चुका है। इसमें बरसात का जल भी संचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें