द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तल्ली कहाली स्थित मां संतोषी माता मंदिर में जीर्णोद्धार के बाद मूर्ति की स्थापना की गई। मंदिर का निर्माण स्व. लछिमा देवी पत्नी स्व. तिलराम ने 1982 में किया था। इधर उन्हीं के परिजनों ने अब मंदिर का जीर्णोद्धार किया है। खंडित मूर्ति के स्थान पर मां संतोषी की नई मूर्ति स्थापित कर दी गई है। इस दौरान विमांडेश्वर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें देवी राम, सोबन राम, रामदत्त, श्याम लाल, रमेश चंद्र, सुरेश चंद्र, दामोदर, नंद किशोर, हरीश, भुवन आनंद सहित तमाम महिलाएं भी शामिल हुई। यजमान देवी देवी तथा आचार्य नंद राम रहे।