फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 37 के पार, गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
weather shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। गर्मी अब धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रही है। सूर्यदेव की तपिश बेहाल कर रही है तो हवा न चलने के कारण उमस अधिक हो रही है। पारा 37 के पार पहुंच गया और दोपहर में सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार को सुबह से ही चटक धूप खिली हुई थी। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी ने बेहाल कर दिया। दोपहर में सड़क और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। हवा न चलने के कारण उमस भी अधिक हो रही थी। अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक तो न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें