फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड के विद्यार्थियों ने अभिभावकों से सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। डायट के प्राचार्य केके वार्ष्णेय ने रैली को रवाना किया। छात्र-छात्राओं की ओर से तल्लीताल बाजार, ढुंगसिल एवं रावत गांव से डायट तक जागरूकता रैली निकाली। रैली का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की कम होती संख्या पर चिंता जताते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश देने से था। साथ ही नुक्कड़ नाटक से भी लोगों को जागरूक किया गया। संस्थान की शिक्षिका डॉ. आरती जैन ने बताया इस रैली का उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के साथ ही बच्चाें को बेहतर शिक्षा देना है। बताया कि छह अप्रैल को राज्यस्तरीय प्रवेश उत्सव शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी की मौजूदगी में भीमताल ब्लॉक में मनाया जाएगा। रैली में बबीता पाठक, अनीता पाठक, उमेश शर्मा, कुसुम लता, दीपा मेहरा, ज्योतिर्मय मिश्र, मनोज चौधरी, गौरव जोशी, नीरज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें