फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क डामरीकरण के लिए ढाई करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। धारी विकासखंड के कसियालेख-हरिनगर-काफली के चीला तोक में कच्ची सड़क के डामरीकरण के लिए शासन ने 2.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए है। स्वीकृत धनराशि के मिलते ही लोक निर्माण विभाग डामरीकरण का काम शुरू करेगा। इससे कई गांवों के लोगों की वर्षों से चली आ रही मांग और समस्या का हल होगा। कसियालेख, हरिनगर, काफली, चीला के बीच में स्थित गांवों में सैकड़ों की आबादी रहती है। पूर्व विधायक की ओर से विधायक निधि से इस सड़क को स्वीकृत कराया गया था, लेकिन सड़क को काटने के बाद बजट के अभाव में डामरीकरण नहीं हो पाया था। लोनिवि के ईई एबी कांडपाल ने बताया कि शासन से डामरीकरण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें