बेतालघाट (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर विपिन चंद्र पांडे (एबीवीपी) और हेमा जलाल (एनएसयूआई) ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्राचार्य प्रो. कमल जोशी, निर्वाचन अधिकारी डॉ. तरुण कुमार ने बताया कि छह अक्तूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार, ललित मोहन बधानी, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए कंचना, ज्योति ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सचिव पद के लिए नीमा, बबीता मेहरा, कोषाध्यक्ष के लिए कविता, ज्योति ने पर्चा दाखिल किया है। ब्यूरो