फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पं. दीन दयाल जन्म शताब्दी के तहत रानीखेत विधानसभा के अंतर्गत भिकियासैंण में 11 सितंबर को भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन होगा। सम्मेलन का उद्घाटन सहकारिता और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत करेंगे। जिलाध्यक्ष विमला रावत ने बताया कि सम्मेलन में सल्ट और द्वाराहाट के विधायकों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल भी भाग लेंगी। सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें सरकारों की योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। पेंशन सहित तमाम अन्य समस्याओं से जूझ रहीं महिलाओं की दिक्कतों का निराकरण भी किया जाएगा। जिला सहकारिता बैंक, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें