नैनीताल। धार्मिक संस्था राम सेवक सभा की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी पर सामूहिक उपनयन संस्कार किया जाएगा। महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि अब तक 21 परिवारों ने अपने बटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार लिए पंजीकरण कराया है। अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि संस्था की ओर से पूजन समेत जनेऊ संस्कार वाले बटुक व उनके परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था भी जा रही है।