नैनीताल। सरोवरनगरी में तीन दिन से तापमान रोजाना बढ़ रहा है। दिन में अधिक गर्मी महसूस की जा रही है। शुक्रवार सुबह से ही धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा। दोपहर हल्के बादल छाए लेकिन बाद में हवा चलने से वह भी छंट गए। कुल मिलाकर कई दिनों के बाद नगर में शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में दिनभर में बढ़ती गर्मी की वजह से उमस भी महसूस की गई। अलबत्ता सुबह, शाम ठंड बरकरार है। यहां अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि झील का जलस्तर चार फुट 11 इंच दर्ज किया गया।
नैनीताल में बढ़ने लगा तापमान