फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न एसी चल पा रहे न पंखे

विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
हल्द्वानी। तपिश और उमस के चलते बिजली कटौती परेशानी का सबब बन रही है। दोपहर में पांच घंटे बिजली गुल होने के कारण न एसी चल पा रहे हैं और न पंखे। लोगों को गर्मी में पूरा दिन बिलखते हुए गुजारना पड़ रहा है। कमलुवागांजा के 220 केवी उपकेंद्र में मरम्मत कार्य के चलते 13 जुलाई से 18 जुलाई तक कठघरिया, कमलुवागांजा, फूलचौड़, फुटकुआं, ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कठघरिया, कमलुवागांजा 33 केवी में सुबह आठ से दोपहर 12:30 बजे, फूलचौड़, फुटकुआं, ट्रांसपोर्टनगर 33 केवी उपकेंद्र दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक बाधित हो रहा है। जबकि 33केवी उपकेंद्र कालाढूंगी से निकलने वाले कालाढूंगी रोड, स्टेशन रोड, नैनीताल रोड, गांधी नगर, आजाद नगर, बरेली रोड, रामपुर रोड और बाजार फीडर में भी दोपहर 12:30 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल हो रही है। उमस और गर्मी में बिजली कटौती भारी पड़ रही है। सुबह बिजली गुल होने के कारण लोग पानी नहीं भर पा रहे हैं। जबकि दोपहर में बिजली गुल होने से स्कूल से लौटने पर बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। बिजली न होने के कारण एसी और कूलर तक नहीं चल पा रहे हैं। बच्चों को भी पूरी दोपहर बिना बिजली के तपिश में काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें