फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

विज्ञापन
200 रुपये का नोट - फोटो : RBI
विज्ञापन
हल्द्वानी। अरुणोदय संस्था के वार्षिकोत्सव में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 17 छात्र-छात्राओं को 500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति की गई। चार वरिष्ठ नागरिकों एडवोकेट यशवंत सिंह, श्रीकृष्ण पांडे, सरस्वती देवी पांडे, पार्वती बेलवाल को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने संस्था की स्मारिका का विमोचन भी किया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मोहिता कांडपाल, डिंपल जोशी, जानकी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत अग्रवाल, संस्थाध्यक्ष पुष्पलता जोशी, विशिष्ट अतिथि कमल पांडे, प्रो. बीसी बाराकोटी ने शुभारंभ किया। विपिन चंद पांडे ने संचालन किया। कार्यक्रम में गंगा सिंह चम्याल, तारा दत्त पांडे, गौरीशंकर त्रिपाठी, राजकुमार केसरवानी, विजय कुमारी मुक्ता, बहादुर सिंह मेहता, दामोदर जोशी, जीवन चंद जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें