फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां व प्रकृति काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। थियेटर फॉर एजुकेशन इन मास सोसाइटी संस्था की ओर से रविवार को 20 दिवसीय लोक विधा एवं रंगमंच कार्यशाला का समापन हुआ। नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यशाला में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, प्रदेश महामंत्री प्रांतीय उद्योग नवीन वर्मा शामिल हुए। एसएसपी ने हार्ट ऑफ हिमालय उत्तराखंड की महासचिव और कवयित्री प्रियंका जोशी के काव्य संग्रह ‘मां और प्रकृति’ का विमोचन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कथक कलाकार हेमंत गुरु ने गणेश वंदना के साथ की। रैंप वॉक नाट्य मृदुला श्रीवास्तव की कहानी पर आधारित नाटक पर बच्चों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हेम आर्या, संचालन हेमंत बिष्ट, मीनाक्षी कृति ने की। इस दौरान एएसपी हरीश चंद्र सती, खष्टी बिष्ट, योगेश पाठक सचिव योगेश पाठक टीम पिथौरागढ़, प्रकाश आर्य, नीरज अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें