फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के दाम बढ़े, महिलाओं का बजट बिगड़ा

विज्ञापन
सब्जी मंडी
विज्ञापन
हल्द्वानी। मानसून की शुरुआत में ही सब्जियों के दामों में तेजी आने से महिलाओं का बजट बिगड़ने लगा है। पहाड़ का नया आलू 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कोल्डस्टोरेज वाला आलू 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। यही आलू कुछ समय पहले तक 10 से 15 रुपये प्रति किलो मिल रहा था। थोक मंडी में मैदान से आने वाली सब्जी की आवक कम हो गई है। कई जगह मार्ग बाधित होने से पहाड़ की आवक पर भी असर पड़ा है। आढ़तियों के मुताबिक सब कुछ होने के बाद भी पिछले साल की तुलना में सब्जियों के दामों में राहत है। अधिकतर सब्जियों के दाम बढ़ें हैं पर इतने नहीं कि लोगों की जेब पर भारी पड़े। मानसून में अब दामों में कुछ हद तक इजाफा हो सकता है। दामों में इजाफा भी इसी सप्ताह से होना शुरू हुआ है। मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में शिमला मिर्च 60 रुपये तो दो किमी दूर मुखानी पर यही शिमला मिर्च 80 प्रति किलो बेची जा रही है। बींस 60 रुपये प्रति किलो होने से महिलाएं महंगी सब्जी खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



सब्जियों के दाम (किलो में)
मंगल पड़ाव मुखानी
शिमला मिर्च 60 रुपये 80 रुपये
बींस 40 रुपये 60 रुपये
नया आलू 25 रुपये 30 रुपये
पुराना आलू 15 रुपये 20 रुपये
प्याज 25 रुपये 30 रुपये
खीरा 20 रुपये 30 रुपये
लौकी 20 रुपये 30 रुपये
कद्दू 20 रुपये 30 रुपये
फूलगोभी 60 रुपये 80 रुपये
पत्तागोभी 30 रुपये 40 रुपये
अरबी 40 रुपये 60 रुपये
बैगन 20 रुपये 30 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें