हल्द्वानी। ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी शिवराज सिंह (50) को परिजन शनिवार की सुबह एसटीएच लाए। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस की पूछताछ से पता चला कि शिवराज के मुंह से खून की उल्टी हुई थी। शिवराज कई दिनों से बीमार थे। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत टीबी रोग के चलते हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।