हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में बैठकी होली गायन का क्रम शुरू हो गया है। वरिष्ठ होल्यारों के साथ युवा भी बढ़-चढ़कर बैठकी होली गायन कर रहे हैं। वरिष्ठ होल्यार जीवन चंद्र पंत ने ‘आयो नवल वसंत, सखी ऋतुराज कहायो’ गीत सो होली गायन की शुरुआत की। गायन में पंडित जमुना दत्त कोठारी, जनार्दन पांडेय ने सहयोग किया। तबले में युवा मनोज तिवारी ने संगत दी। होली गायकी का समापन 25 फरवरी को मंच परिसर में होगा। 26 फरवरी को महिलाओं की होली गायन, स्वांग प्रतियोगिता होगी। बैठकी होली गायन में राजू कोठारी, स्मित तिवारी, मंच अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवारी, देवेंद्र तोलिया, मुकेश चंद्र शर्मा, भुवन चंद्र जोशी आदि थे।