फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में उमड़े पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। देश-विदेश के सैलानियों ने भीमताल में पहुंच होटलों, कॉटेजों, रिसोर्टों में लगे डीजे की धुन पर थिरकते हुए साल 2017 को अलविदा कहा। भीमताल के सातताल, नौकुचियाताल, धारी, मेहरागांव पहुंच देश-विदेश के सैलानियों ने थर्टी फर्स्ट का जमकर लुत्फ उठाया। सैलानियों ने सातताल, नौकुचियाताल, भीमताल की तालों में बोटिंग की तो वहीं पैराग्लाइडिंग भी की। इधर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद गुणवंत, पाइन क्रिस्ट होटल के मैनेजर राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि इस बार अधिक सैलानी भीमताल पहुंचे हैं। वह यहां के पहाड़ की शांत वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं। क्षेत्र के होटल संचालकों ने सैलानियों को थर्टी फर्स्ट पर विशेष पैकेज दिए, जिनका सैलानियों ने जमकर लाभ उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम धारी रेखा कोहली, सीओ आरएस नबियाल, प्रभारी निरीक्षक दानीराम आर्य, एसआई त्रिलोचन जोशी, जोगा सिंह, पनीराम टम्टा ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी। वहीं भीमताल में अधिकतर एटीएम खाली रहे, जिस वजह से सैलानियों को परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें