हल्द्वानी। यूपी में भारी कोहरे और धुंध की वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रेलवे स्टेशन से मिली अधिकारिक जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कानपुर से आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 3:05 बजे से दो घंटे की देरी से शाम 5:05 पर पहुंची। इसी तरह देहरादून से आने वाली देहरादून एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 7:10 के बजाय 9:10 पर पहुंची। हावड़ा से आने वाली बाघ एक्सप्रेस सुबह 9:25 के बजाए 40 मिनट की देरी से 10:05 पर आई। ब्यूरो