फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे की बिजली कटौती ने निकाला पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छह से सात घंटे की बिजली कटौती ने बुधवार को शहर से लेकर देहात तक लोगों का पसीना निकाल दिया। इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

बुधवार को कमलुवागांजा से निकलने वाले कुसुमखेड़ा, कठघरिया, लामाचौड़, ऊंचापुल और मुखानी फीडर को बंद कर दिया गया था। वन निगम ने पेड़ काटने के लिए शटडाउन मांगा था। शटडाउन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक का था। बिजली सुबह लगभग 11 बजे गई और शटडाउन भी समय पर वापस नहीं लिया गया। बिजली आपूर्ति शाम लगभग चार बजे बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि वन निगम के पेड़ काटने में देरी के कारण ही शटडाउन वापस लेने में एक घंटे का अतिरिक्त समय लगा। दूसरी ओर शहर में लाइनों की मरम्मत के लिए कालाढूंगी, 13 बीघा और ट्रांसपोर्ट नगर बिजली घरों से निकलने वाले सभी फीडर बंद कर दिए गए थे। शटडाउन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक का था, मगर बिजली आपूर्ति शाम लगभग साढ़े पांच बजे बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता शहर डीके जोशी ने बताया कि शटडाउन वापस लेने के दौरान लाइन में कुछ समस्या आ रही थी इसलिए विलंब हुआ। जबकि 13 बीघा बिजलीघर से आपूर्ति शाम लगभग साढ़े सात बजे तक भी सुचारू नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को भी सुभाष नगर उपकेंद्र से निकलने वाले तिकोनिया फीडर से पोषित होने वाले सुभाष नगर से राजपुरा क्षेत्र तक सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें