फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम डिपो के अधिकारी को तलब करेगा मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज को चूना लगाने वाले काशीपुर डिपो के परिचालक को जांच में निर्दोष साबित कर नियमों के विरुद्ध काठगोदाम डिपो में तैनाती के मामले में परिवहन मुख्यालय में जांच शुरू कर दी है। मुख्यालय के एआरएम को इसकी जांच सौंपी गई है। जल्द ही इस मामले में पूछताछ के लिए काठगोदाम डिपो के जांच अधिकारी को तलब किया जाएगा। मई में काठगोदाम डिपो के आउटसोर्स के परिचालक को 10 यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा कराने और तीन क्विंटल सामान बिना बुकिंग लाने में पकड़ा गया था। परिवहन मुख्यालय के नियमों के अनुसार, आरोपी परिचालक को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए था। लेकिन इस मामले में जांच अधिकारी ने परिचालक को निर्दोष साबित करते हुए काठगोदाम डिपो में तैनाती दे दी थी। परिवहन मुख्यालय में इस मामले की जांच शुरू करते हुए परिवहन मुख्यालय में तैनात एआरएम संजय गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि आरोपी परिचालक को नई तैनाती देने के मामले में काठगोदाम डिपो के जांच अधिकारी को पूछताछ करने के लिए तलब किया जाएगा। आरोप पुष्ट होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें