नैनीताल। पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर रविवार दोपहर 12:35 बजे हेलीकाप्टर द्वारा सहारनपुर से रवाना होकर 1:35 बजे कैलाखान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यदि इस दौरान मौसम खराब रहा तो राज्यपाल का हेलीकाप्टर हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड में उतरेगा और वहां से वह कार द्वारा रवाना होकर दो बजे राजभवन नैनीताल पहुंचेंगे। शाम 5:50 बजे राज्यपाल कार से डीएसबी परिसर स्थित सभागार के लिए रवाना होंगे। वहां ग्रीष्म उत्सव 2017 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। बदनौर 24 जुलाई को 11:30 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल के संगोष्ठी कक्ष में अधिशासी परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। 25 जुलाई को वह कार से राजभवन नैनीताल से रानीखेत रवाना होंगे और रात्रि विश्राम राजभवन नैनीताल में करेंगे। 26 जुलाई सुबह 10:40 बजे वह कार द्वारा राजभवन नैनीताल से कैलाखान हैलीपैड को प्रस्थान करेंगे। 11 बजे हेलीकाप्टर द्वारा आर्मी हैलीपैड हल्द्वानी के लिये प्रस्थान करेंगे। इसी दिन 11:15 बजे वह हल्द्वानी से पालम एयरपोर्ट दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।