नैनीताल। शहर में शुक्रवार सुबह से शाम तक बारिश हुई। हालांकि बारिश की गति कभी तेज तो कभी धीमी रही। लगातार बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है।
बारिश ने नगर में घूमने पहुंचे पर्यटकों को भी परेशान किया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक जिले में बीते 24 घंटे में 200.62 एमएम बारिश हुई। जिले में सबसे अधिक बेतालघाट में 22 एमएम बारिश हुई। सबसे कम धारी व कालाढूंगी में एक-एक एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिले में खुजेटी-भोनरा, पंगोट-देचौरी, विजयपुर-पहाड़पानी ग्रामीण मार्ग बंद है। इन मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। संवाद