फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार का शीशा तोड़कर 20 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल कोतवाली के पास अशोक पार्किंग में पार्क वाहन का शीशा तोड़कर चोर 20 हजार रुपये और अन्य सामान उड़ा ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मल्लीताल निवासी गणेश दत्त खुल्बे ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उनके घर में भागवत करने कथावाचक शनिवार को राजेंद्र कुमार तिवारी नैनीताल पहुंचे। कोतवाली के पास उन्होंने अपना वाहन पार्क किया। रविवार सुबह देखा तो कार का शीशा टूटा था। बताया कि कार से करीब 20 हजार नकदी और अन्य सामान गायब थे। उन्होंने कोतवाली में चोरी की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें