फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 का चालान 17900 वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन और पालिका की टीम ने शनिवार को मल्लीताल पंत पार्क और बाजार क्षेत्र में पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर 20 लोगों का चालान कर 17900 रुपये वसूले।
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल साह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पंत पार्क, मल्लीताल बड़ा बाजार, जय लाल साह बाजार समेत कई बाजारों में पालीथिन बेचते पाए जाने पर व्यापारियों का चालान किया गया। उन्हें भविष्य में पालीथिन की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी गई।
अभियान में एक कारोबारी का तीन हजार, 13 का एक-एक हजार, तीन लोगों का पांच-पांच सौ, एक का दो सौ जबकि दो का सौ-सौ रुपये का चालान किया गया। अभियान में तहसीलदार नवाजिश खालिक, ईओ अशोक कुमार वर्मा, कार्यालय अधीक्षक शिवराज सिंह नेगी, टीआई हिमांशु चंद्रा, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें