फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क में आया रेस्क्यू वाहन

विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन ने वन्यजीवों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू वाहन खरीद लिया है। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि पार्क में वन्यजीवों को रेस्क्यू करने से लेकर पिंजरे में कैद करने एवं उन्हें ले जाने में काफी दिक्कत होती थी। इस वाहन में हाइड्रोलिक्स पिंजरा लगाया गया है, जो रेस्क्यू किए वन्यजीवों को इस पिंजरे से उठाकर वाहन में रखेगा। वाहन चारों ओर से बंद है। इससे आबादी वाले क्षेत्रों से वन्यजीव को लाने ले जाने में भी परेशानी नहीं होगी। वाहन में वन्यजीव को गर्मी होने पर पानी की व्यवस्था भी की जा सकेगी। इस वाहन में रेस्क्यू टीम के बैठने के साथ ही ट्रैंक्यूलाइजिंग गन एवं दवाइयों की उचित व्यवस्था भी होगी। इस वाहन के सभी उपकरण रिमोट संचालित है। इस रेस्क्यू वाहन में हर साइज का पिंजरा भी आ जाएगा।
विज्ञापन



कॉर्बेट पार्क में आया रेस्क्यू वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें