फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान की हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम राजधानी इंक्लेव कॉलोनी पीरूमदारा निवासी अनिल कुमार सिंह (47) पुत्र राजेश सिंह रावत सीमा सुरक्षा बल 59वीं बटालियन में जिला बहराइच उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा नानपारा में तैनात थे। बृहस्पतिवार सुबह अनिल की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। एसएसबी के एएसआई यशवीर सिंह की अगुवाई में अनिल के शव को उनके आवास लाया गया। इसके बाद मृतक के पुत्र रितिक रावत ने श्मशान घाट पर अपने पिता को मुखाग्नि दी। जवानों ने शस्त्र उल्टे कर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। परिवार में पत्नी वैजंती रावत, बेटे समेत दो बेटियां रिया और चिया हैं।
विज्ञापन




जवान की हृदय गति रुकने से मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें