फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल् द्वानी पहुंची किसान आंदोलन की धमक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। किसान आंदोलन की आंच में अब हल्द्वानी भी तपने लगा है। रविवार को लामाचौड़ में हुई बैठक में किसानों ने स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू करने की मांग की है। लामाचौड़ जन मिलन केंद्र में आयोजित बैठक में कहा गया कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। प्राकृतिक आपदा से निबटने के लिए भी प्रदेश सरकार के पास ठोस कृषि नीति नहीं है। किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है। इससे वे आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने एक सुर में स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू करने की मांग की गई है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही किसानों के लिए हितकारी फैसले नहीं हुए तो उग्र आंदोलन होगा। बैठक में कुरिया गांव, जयपुर पाडली, खुशालपुर, जीतपुर, गुनीपुर, जीवानंद, बच्ची नगर, लामाचौड़ खास, देवपुर कुरिया, रामड़ी, पदमपुर, नरीपुर के किसान शामिल हुए। इस दौरान लाखन चिलवाल, थान सिंह, प्रमोद पलडिया, दीपक तिवारी, गोपाल सिंह, मोहन चौरसिया, पुष्कर जोशी, नंदन मेहरा, आन सिंह, विक्की, दिनेश प्रसाद, किशोर संभल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें