भीमताल (नैनीताल)। नगर पंचायत भीमताल के सभी वार्डों में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई। शासन ने नगर पंचायत भीमताल के सभी नौ वार्डों के आरक्षण के अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी। ईओ बीएस रावत ने बताया कि नगर पंचायत के नौ वार्डों में डाक बंगला अनुसूचित महिला, बिलासपुर अनारक्षित, नौकुचियाताल अनारक्षित, तल्लीताल अनारक्षित, जून स्टेट अनुसूचित जाति, कुआंताल महिला, इंडस्ट्रियल एरिया महिला, मेहरागांव अनारक्षित कर दी गई। गांवों को निकायों में शामिल होने से पहले नगर पंचायत में वार्डों की संख्या सात थी, लेकिन इस वर्ष गांवों के नगर पंचायत में जुड़ने से वर्तमान में नगर पंचायत के वार्डों की संख्या नौ हो चुकी है।