हल्द्वानी। कलावती कॉलोनी निवासी डॉ. रोहित रखोलिया ने नीट पीजी प्रवेश परीक्षा- 2018 में उत्तराखंड में टॉप किया है। इस प्रांतीय मेरिट में प्रदेश के 719 डॉक्टर शामिल हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित डॉ. रोहित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय धौलछीना (अल्मोड़ा) में कार्यरत हैं। उनके पिता डॉ. तारा दत्त रखोलिया बेस अस्पताल अल्मोड़ा के सीएमएस (वरिष्ठ नेत्र सर्जन) हैं, जबकि मां सुमन रखोलिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमौरी में शिक्षिका हैं। बहन डॉ. रेहा रखोलिया राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से स्त्री रोग में डाक्टरी कर रही है। डॉ. रोहित का नीट-पीजी 2018 समेत अन्य परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। यह परीक्षा सात जनवरी को हुई थी। वह एमडी फिजिशियन बनना चाहते हैं। उन्होंने धौलछीना में रहकर ही तैयारी की। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल कूर्मांचल एकेडमी, अल्मोड़ा एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के शिक्षकों को देते हैं।
इसका फोटो भी है।