नैनीताल। हाइकोर्ट के अधिवक्ता सीडी बहुगुणा ने कोर्ट कमिश्नर पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी नियुक्ति प्रो. अजय रावत की ओर से जनहित याचिका दायर किए जाने के बाद 3 जुलाई 2014 को हुई थी। उन्होंने बताया कि सूखाताल में निर्माण के मामले में उन्हें महसूस हुआ कि उनकी निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाए जा रहे हैं। वे नैनीताल वासियों के हितों की रक्षा करने में असमर्थ हैं इसलिए वह इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं।