रामनगर (नैनीताल)। समीपवर्ती ग्राम टेड़ा में कटाई-छंटाई के दौरान पेड़ की टहनी की चपेट में आकर नेपाली मजदूर की मौत हो गई। जिला बजांग नेपाल के ग्राम चमला निवासी भैरव (22) पुत्र हासे 16 नेपाली साथियों के साथ कुछ दिन पूर्व पेड़ कटान के लिए रामनगर आया था। वह पांच बहनों का इकलौता भाई था। शनिवार सुबह वह अपने साथियों के साथ ग्राम टेड़ा में पेड़ों की कटाई-छंटाई कर रहा था, इसी बीच वह पेड़ की बड़ी टहनी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसआई शशिप्रभा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शव उसके साथी मजदूरों को सौंप दिया गया।