हल्द्वानी। वैश्य महिला समिति की ओर से 23 दिसंबर को आयोजित शिविर में देहदान, अंगदान करने वाले दस लोगों ने शनिवार को शपथपत्र समिति को सौंपे। वैश्य महिला समिति की बैठक में देहदान, अंगदान करने वालों ने जनहित के कार्यों में हमेशा समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। शपथपत्र सौंपने वालों में वैश्य महिला समिति अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल, ऊषा कुमार, सीमा अग्रवाल, कैलाश चंद्र कर्नाटक, दया कर्नाटक, बसंत बल्लभ जोशी, रमेश कुमार कालरा, हर प्रसाद गुलाटी, भावना पाठक, संध्या गुप्ता शामिल हैं। इस मौके पर नोटरी एडवोकेट रामगोपाल, सीमा देवल, खुशबू जायसवाल, शशि खंडेलवाल, चंद्रकला देववंशी, पूनम अग्रवाल, मधु अग्रवाल, स्नेहलता गुप्ता, सुषमा देववंशी, स्वेता देववंशी आदि मौजूद थे। ब्यूरो