फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूले, चटपटे स्वाद का मजा शॉपिंग फेस्टिवल में

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला, इवेंट पैराडाइज, देवार्पण फूड्स की ओर से आयोजित शॉपिंग फेस्टिवल में हल्द्वानी के अलावा नैनीताल, लालकुआं, रामनगर, कालाढूंगी से भी लोग खरीददारी और मनोरंजन पार्क का मजा लेने पहुंच रहे हैं। रविवार को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित फेस्टिवल में लगे घरेलू जरूरत के सामान, सजावट, आचार व नमकीन के स्टॉलों पर महिलाओं का तांता लगा रहा। वहीं गर्म कपड़े जैसे कश्मीर के पशमीना, जैकेट, कोट व पुलओवर की भी खूब बिक्री हुई। बच्चे, बड़े या बूढ़े सभी डायनासोर पार्क, लाफिंग मिरर, भूत बंगला में घूम कर मौज कर रहे हैं। बच्चे बोटिंग पांड, डायनासोर राइड, झूले में की भी सैर कर रहे हैं। फेस्टिवल में आए लोग राजस्थानी, पंजाबी, देवार्पण फूड के चिप्स, नमकीन, कुल्फी, कुल्हड की चाय के बाद पान का स्वाद ले रहे हैं। फेस्टिवल में नौ दिसंबर को बेलवाल भोग की तरफ से कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में हर उम्र के स्त्री-पुरुष प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें प्रतिभागियों को आटे से कोई भी विशेष व्यंजन बनाना होगा। फेस्टिवल में केवीएस प्रीमियर सरिया, कुमार ऑटो व्हील्स, एलएससी, आईएफबी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दृष्टि द विजन होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, एलआईसी भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें