नैनीताल। मूल रूप से बागेश्वर निवासी और नैनीताल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं कुमकुम जोशी ने लोवर पीसीएस नायब तहसीलदार की परीक्षा में प्रथम स्थान पाया है। कुमकुम के पिता महेश चंद्र जोशी शिक्षा विभाग बागेश्वर में तैनात हैं, जबकि माता रेखा ग्रहणी हैं। उनकी बहन रीतिका जोशी कुमाऊं विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं तथा वर्तमान में शोध छात्रा हैं, जबकि उनका छोटा भाई डीएसबी से एमएससी फाइनल वर्ष का छात्र है। कुमकुम ने बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा बागेश्वर से हुई। इसके बाद उन्होंने पंतनगर विवि से बीएससी किया, फिर टाटा इंस्टीट्यूट चेन्नई से एमएसडब्ल्यू करने के बाद से वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गई थीं। उनका कहना है कि उनका सपना आईएएस बनना है और इसके लिए उनका प्रयत्न जारी है।
नैनीताल से तैयारी कर कुमकुम ने किया लोवर पीसीएस टॉप