फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार प्रचारकों की सभा के लिए तरस गया हल् द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की कोई सभा हल्द्वानी में नहीं हो सकी है। जो कार्यक्रम तय भी हुए वह टल गए।
विज्ञापन

अभी नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और काशीपुर में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली हो चुकी है लेकिन हल्द्वानी में भाजपा और कांग्रेस का कोई भी स्टार प्रचारक नहीं पहुंचा है। अगर 2014 लोकसभा चुनावों की बात करें तो हल्द्वानी में भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की प्रेसवार्ता हुई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली हुई थी। इस बार भी आठ अप्रैल को प्रस्तावित अध्यक्ष शाह की रैली टल गई थी। इससे पूर्व भाजपा ने फरवरी में त्रिशक्ति सम्मेलन की योजना बनाई थी, जिसमें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया था, यह कार्यक्रम भी टल गया था। इसके बाद 25 फरवरी को प्रस्तावित केंद्रीय मंत्री उमा भारती का कार्यक्रम भी बाद में टल गया।

स्टार प्रचारकों की सभा के लिए तरस गया हल्द्वानी
भाजपा और कांग्रेस की कोई सभा नहीं हो सकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें