चोरगलिया (नैनीताल)। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने रविवार शाम 7:30 बजे भाजपा कार्यकर्ता नवीन लाल वर्मा के आवास पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की बदौलत ही उन्हें टिकट मिला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को देश हित में नहीं बताया। कहा कि कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करने पर सबूत मांगे और अजर मसूद जैसे आतंकवादी को जी कहकर सम्मान दिया। उन्होंने पूरा भाषण कुमाऊंनी में दिया। सांसद कोश्यारी ने कहा कि झूठ बोलने पर कांग्रेसियों को कौआ काटे। विधायक नवीन दुम्का ने भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों को गिनाया। इस दौरान 38 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जनसभा में मंडल अध्यक्ष दिनेश खुल्बे, नरेंद्र मेहरा, प्रकाश गजरौला, ललित आर्या, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, पवन चौहान, बालम बिष्ट, पान सिंह मेवाड़ी, नवीन लाल वर्मा, नरेंद्र मेहरा, जगदीश नौला, त्रिलोक नौला आदि थे।
कोश्यारी की बदौलत ही टिकट मिला
चोरगलिया में हुई जनसभा में बोले अजय भट्ट
कोश्यारी ने कहा, झूठ बोलने पर कांग्रेसियों को कौआ काटे