बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि मौसम विभाग ने आठ फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।
इसके चलते उन्होंने शुक्रवार को सभी सरकारी, गैर सरकारी, अर्द्ध सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं ।