पहाड़पानी/भवाली/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। पहाड़पानी, धानाचूली, मुक्तेश्वर, भवाली के श्यामखेत, गागर में शुक्रवार को बर्फबारी होने से सैलानियों के चेहरे खिल गये। शुक्रवार को पहाड़पानी के आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार देर रात बर्फबारी शुरू हो गई। रुक रुककर हो रही बारिश, बर्फबारी के चलते यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह यातायात भी बाधित हो रहा है। धानाचूली बैंड से पहाड़पानी, मोतियापाथर, शहरफाटक जाने वाले यात्रियों को कई किमी पैदल भी चलना पढ़ा। बर्फ के कारण क्षेत्र में लोगों को काफ़ी ठंड का सामना करना पड़ा। मुक्तेश्वर में शुक्रवार को बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे। भवाली क्षेत्र के श्यामखेत, गागर में साल का पहला हिमपात देख स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्म कपड़ों और आग के सहारे लोगों ने ठंड दूर की।