फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: खरीदारों से गुलजार रहा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस: खरीदारों से गुलजार रहा बाजार
विज्ञापन



भारी भीड़ से नगर में दिन भर रही जाम की स्थिति
सितारगंज। धनतेरस पर सोमवार सुबह से ही शहर की दुकानों पर खरीदारों का जमघट लग गया। प्रशासन द्वारा शहर में नो-एंट्री लगा दी गई। जिससे सारा दिन चारपहिया और भारी वाहनों को बाईपास से होकर गुजरना पड़ा। नोएंट्री के बाद भी शहर में चारपहिया वाहन बाजार से होकर गुजरे। इससे जाम की स्थिति बनी रही। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस था। रामलीला मार्केट, किच्छा और खटीमा मार्ग पर स्थित सोना, चांदी, बर्तन, कार, बाइक के शोरूम और इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा। राइंका मैदान में पटाखों की दुकानें सजी हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार चीन निर्मित सामग्री की बिक्री कम है।
-फोटो फाइल-05एसटीजी02पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें