फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों के पर्चे के बिना नहीं मिलेगी ट्रामाडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अगर आपको बहुत दर्द हो रहा है और आप ट्रेमेडोल की टैबलेट मेडिकल स्टोर से लेना चाहते हैं तो डॉक्टर का पर्चा जरूर ले जाएं। ट्रेमेडोल की टैबलेट को केंद्र सरकार ने एनडीपीएस दवाओं की श्रेणी में डाल दिया है। हल्द्वानी में लगभग 800 और पूरे जिले में लगभग 1700 मेडिकल स्टोर हैं। ट्रेमेडोल की टैबलेट, इंजेक्शन का प्रतिमाह कारोबार लगभग 20 से 25 लाख रुपये का है। फ्रैक्चर होने या कोई बड़ी चोट लगने पर ट्रेमेडोल की टैबलेट या इंजेक्शन दिया जाता है। केंद्र सरकार ने इसे एनडीपीएस के दायरे में लाते हुए प्रतिबंधित दवा की श्रेणी में डाल दिया था। दवा नियंत्रक हेमंत कुमार नेगी ने बताया कि अब मेडिकल स्टोर स्वामियों को टैबलेट या इंजेक्शन देने से पहले रजिस्टर पर डॉक्टर का नाम, मरीज का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा। इसके बिना दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हल्द्वानी में 25 लाख रुपये की है प्रतिमाह की बिक्री, ट्रेमेडोल को भी प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में रखा
मेडिकल स्टोर स्वामियों को डॉक्टर से लेकर मरीज तक का रखना होगा पूरा विवरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें