पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के पश्या गांव में बुधवार सुबह एक मादा तेंदुआ का शव मिला। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के एसडीओ दिनकर तिवारी को इसकी सूचना दी। डॉक्टरों की टीम ने मादा तेंदुआ का पोस्टमार्टम किया। साथ ही विसरा को जांच के लिए भेज दिया गया है। एसडीओ दिनकर तिवारी ने बताया कि मृत मादा तेंदुआ चार साल की थी। मादा तेंदुआ की मौत प्राकृतिक लग रही है। साथ ही मादा तेंदुए के पेट में भोजन की मात्रा कम मिल पाई है।